भारत में बार्कलेज़ जी आर सी बी का नेतृत्व समीर भाटिया, मैनेजिंग डायरेक्टर, इंडिया एंड इंडियन ओशन कर रहे हैं . बार्कलेज़ जी आर सी बी इंडिया ढाई वर्ष की छोटी सी अवधि में देश में एक अत्यन्त सम्माननीय विदेशी बैंक के रुप में विकसित होने में कामयाब हुआ है , जो आज 830,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान का रहा है.
बार्कलेज़ ने नवंबर 2006 में अपने द्वार कमर्शियल ग्राहकों के लिए खोले और आज इसके खाते में 2300 से अधिक क्लाइंट्स हैं. इसमें बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियां, सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां तथा छोटे व मध्यम उद्यमों का बढ़ता आधार शामिल है. बार्कलेज़ इन्हें तरह-तरह की सेवाएं उपलब्ध कराता है जिनमें लोन्स, डिपॉजिट्स, पेमेन्ट्स तथा कैश मैनेजमेन्ट सेवाएं, ट्रेड फायनान्स व ट्रेजरी सॉल्यूशन्स हैं.
मई 2007 में आरंभ किया गया कंज्यूमर बैंकिंग डिवीज़न ग्राहकों को उनकी मौज़ूदा तथा उभरते मार्केट की ज़रूरतों के अनुरूप प्रोडक्ट्स व सेवाएं उपलब्ध कराता है. इनमें नये-अनूठे समाधान शामिल हैं, जो कि पर्सनल लोन्स (जो कि छोटे-छोटे मासिक भुगतानों की सुविधा दिलाते हैं) से लेकर क्रेडिट कार्ड्स (जो ग्राहकों को भुगतान करने की तारीख चुनने की सुविधा देते हैं) तक विस्तृत हैं. "हॅलो मनी' एक अद्भुत सेवा है जिसमें टेक्नोलॉजी व सुविधा का सुहाना मेल है. यह कंज़्यूमर बैंकिंग सेवाओं को सुविधा की अगली पायदान तक ले जाती है.
बार्कलेज़ देश में निस्संदेह सर्वोत्तम प्रीमियर सेवाएं उपलब्ध करा रहा है.
बार्कलेज़ जीआरसीबी इंडिया में नई पहल सिर्फ़ कंज्यूमर बैंकिंग डिवीज़न तक ही सीमित नहीं है. बैंक के भारत में प्रचालन को हाल ही में ""लैटिट्यूट क्लब'' आरंभ करने वाला एशिया में पहला तथा दुनिया भर में चौथा देश होने का श्रेय मिला. यह बार्कलेज़ की ओर से एक विश्वव्यापी कमर्शियल बैंकिंग विशिष्टता है जो कि कॉर्पोरेट ग्राहकों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नये बिज़नेस पार्टनर्स पहचानने में मदद करती है.
बार्कलेज़ जीआरसीबी का भारत भर में 14 एटीएम्स् तथा 6 शाखाओं का नेटवर्क है. बार्कलेज़ का हेडक्वार्टर मुंबई में है तथा यह चार अन्य शहरों नई दिल्ली, गुजरात में जूनागढ़, चेन्नई के निकट कांचीपुरम, बेंगलुरू के निकट नेलामंगला और एक और हाल ही में महाराष्ट्र में अहमदनगर में शुरू की गई है.
समुदाय में निवेश बार्कलेज़ की निरन्तर जारी रणनीति का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है. विश्व स्तर पर, बार्कलेज़ ने आर्थिकता, उद्यमशीलता, शिक्षा, उद्यम तथा लोगों को रोजगार प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित किया है. बैंक इस समय यह संभावनाएं तलाश करने में जुटा है कि यह भारत समेत जिन समुदायों में कार्य प्रचालन करता है, वहां अपने वैश्विक पार्टनरों को वृद्धि और विकास में निवेश करने के लिए किस प्रकार से प्रोत्साहित कर सकता है.