विश्व-स्तरीय बैंकिंग समाधान
कॉर्पोरेट्स तथा छोटे व मध्यम उद्यमियों हेतु विश्वस्तरीय बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराने का हमारा अनुभव तथा विशेषज्ञता ग्राहकों के हित में निरन्तर प्रयत्नशील रहती है.
हमारे बैंकिंग समाधान आपकी बैंकिंग संबंधी ज़रूरतों को पूरा करने के लिए खासतौर से रचे गये हैं. यूके में हमारी इंडस्ट्री विशेषज्ञता 50 से अधिक क्षेत्रों तक विस्तृत है जिसमें ऑयल तथा गैस, मैन्युफैक्चरिंग, रीटेल, होलसेल, प्रॉपर्टी, ऊर्जा, फूड व ड्रिंक ट्रांस्पोर्ट, ऑटोमेटिव होटल्स, मीडिया, टेलीकॉम्स, युटिलिटीज़, फार्मास्यूटिकल्स तथा बिज़नेस सेवाएं आदि शामिल हैं.
हमारे रिलेशनशिप डायरेक्टर्स/मैनेजर्स के पास उचित भाषा कौशल, विश्वस्तर पर सम्पर्कशीलता तथा क्रॉस-बॉर्डर बैंकिंग का गहरा अनुभव है.
हमारी विशेषज्ञता पर विश्वास कीजिए
- हम विश्व-स्तरीय इंटिग्रेटेड कॉर्पोरेट फायनान्स तथा इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग समाधान, कैश मैनेजमेन्ट और ट्रेड सेवाएं, बैलेन्स शीट तथा एडवायजरी सेवाओं के साथ उपलब्ध कराते हैं.
- हम समस्त प्रमुख इंडस्ट्री क्षेत्रों में, एक ऐसी टीम के ज़रिए बैंकिंग समाधान उपलब्ध कराते हैं जो कि दिन प्रतिदिन की चुनौतियों तथा दीर्घकाल में क्षेत्र में मौजूदा अवसरों की गहरी समझ रखते हैं. हम अपने ग्राहकों हेतु एक समर्पित क्लाइंट रिलेशनशिप टीम के ज़रिए व्यक्ति केन्द्रित, सुदृढ़ समर्थन और संबंध की निरन्तरता का वचन देते हैं.
- हमारी रिलेशनशिप मैनेजमेन्ट टीम पास समस्त इंडस्ट्री क्षेत्रों कॉर्पोरेट बैंकिंग में 80 से अधिक वर्षों का सम्मिलित अनुभव है
- हमारी सेवाएं ऑमशोर एवं ऑनशोर क्लाइंट्स को उपलब्ध है जिसमें बड़े भारतीय कॉर्पोरेट्स, बहुराष्ट्रीय कंपनियां तथा एसएमईज़ भी शामिल हैं.
- हमारा क्लाइन्ट-केन्द्रित नज़रिया हमारे विश्वव्यापी नेटवर्क की पहुंच तथा गहरी विशेषज्ञता के साथ हमारी डोमेस्टिक संतुलित शक्ति को बढ़ाते हुए समाधान की सम्पूर्ण रेंज उपलब्ध कराता है.
हमारे दुनियाभर में संबंध कायम करने के नज़रिए पर विश्वास कीजिए
- रिलेशनशिप डायरेक्टर/मैनेजर : विश्वव्यापी सम्पर्क, क्रॉस बॉर्डर बैंकिंग का गहरा अनुभव, उचित भाषा संबंधी कौशल, इंडस्ट्री विशेषज्ञ उच्च स्तरीय क्लाइंट सम्पर्क
- रिलेशनशिप सपोर्ट मैनेजर/मैनेजर्स एसिस्टेन्ट : कामकाज से संबंधी जरूरतों के लिए आपका सम्पर्क व्यक्ति
रिलेशनशिप टीम आपके बिज़नेस को समझने के लिए कार्य करती है तथा क्षेत्र व इंडस्ट्री संबंधी अपने व्यापक अनुभव के आधार पर उसका मूल्यमान बढ़ाती है.
हमारी शक्ति पर विश्वास कीजिए
- बार्कलेज़ 300 से अधिक वर्षों से बैंकिंग से जुड़ा है.
- हम 1,47,000 से अधिक पर्माबेन्ट कर्मचारियों के साथ 50 से अधिक देशों में कार्यरत हैं.
- बार्कलेज़ की शक्ति को मुख्य क्रेडिट एजेन्सियों द्वारा दी गई ऊंची रेटिंग्स दर्शाती है.
- बार्कलेज़ की कुल सम्पत्ति $1366 बिलियन से अधिक है.
आपको मिली है एक अच्छी कंपनी
बार्कलेज़ में आपको इंडस्ट्री से संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञ टीमों के साथ अपने बिज़नेस और पर्सनल बैंकिंग की ज़रूरतों के समाधान हेतु समस्त प्रकार की विशेषज्ञता मिलेगी.
*आंकड़े 30 जून 2008 के अनुसार, अन्यथा यथा उल्लेख अनुसार