हमारे बारे में

भारत में बार्कलेज़
बार्कलेज़ चुनें
भारत में टीम
बार्कलेज़ ग्रुप का परिचय
कॉर्पोरेट सतत समर्थन
प्रायोजन
वित्तीय परिणाम
मिडिया सेन्टर
भारत में बार्कलेज़ के बारे में
कॉर्पोरेट सतत समर्थन

सन 2007 में दुनिया भर में सामुदायिक प्रोजेक्ट्‌स में £ 52.4 मिलियन निवेश किए गये तथा 29 देशों में फ़ंड जमा करने, स्वेच्छा से सेवाएं प्रदान करने एवं योगदान संबंधी पहलकारी कदमों में 43,000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया. ये निवेश बार्कलेज़ की उन समाजों-समुदायों में सतत निवेश तथा उनके विकास की नीतियों के अनुरूप है, जहां बैंक कार्य करता है.
बैंक की सतत समर्थन नीति के तीन सबसे स्पष्ट रूप से नज़र आनेवाले स्तम्भ इस प्रकार हैं :

  • उज्ज्वल भविष्य के साथ बैंकिंग कारोबार
  • स्थानीय समाज - समुदाय की देखभाल
  • कामकाज से उदारता की शुरूआत

यह एक स्थायी - सतत प्रभाव पैदा करते हुए संसाधनों को अधिकतम करने की राह तैयार करते हैं.

उज्ज्वल भविष्य के साथ बैंकिंग कारोबार, बैंक का प्रमुख कार्यक्रम है, जिससे जरिए सामाजिक मुद्दों को हल करने के लिए वित्तीय अंशदान किए जाते हैं. ऑर्गेनाइजेशन की शक्ति एवं क्षमताओं का विकास किया जाता है. विश्व भर तथा भारत में बार्कलेज़ एक अपेक्षित तथा कायम रहने वाला परिवर्तन लाने के लिए स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर काम कर रहा है. बार्कलेज़ के संकल्प के अनुसार अगले 5 वर्षों में उज्ज्वल भविष्य के साथ बैंकिंग कारोबार कार्यक्रम पर £150 मिलियन का निवेश किया जा रहा है. इसके अंतर्गत दुनिया भर में 1500 प्रोजेक्ट्‌स को समर्थन दिया जाएगा तथा सहकर्मियों को इनमें शामिल होकर स्वेच्छा से 150,000 घंटे कार्य समय का योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. इसके अंतर्गत आर्थिक सहयोग, उद्यमशीलता, शिक्षा, उद्यम तथा लोगों को रोजगार दिलाने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है.

इस पहल की एक झलक यूनिसेफ के साथ हाल ही में $10 मिलियन की ग्लोबल पार्टनरशिप में देखी जा सकती है जिसके अंतर्गत बार्कलेज़ भारत में एक तीन-वर्षीय प्रोजेक्ट में $1.08 मिलियन का निवेश करेगा.

  • यह प्रोजेक्ट लड़कियों एवं स्त्रियों में व्यावसायिक हुनर तथा वित्तीय साक्षरता की मौजूदा कमी को दूर करने के लिए कदम उठाएगा, ताकि उन्हें सतत आजीविका के अवसर पैदा करने में मदद मिल सके.
  • कुल 70,000 किशोरियों को जीवनोपयोगी शिक्षा दी जाएगी, जिसमें वित्तीय साक्षरता एवं नेतृत्व कौशल का समावेश होगा.
  • 1,40,000 स्त्रियों को व्यवसाय प्रबंधन कौशल का विकास करने में मदद की जाएगी जिससे उनकी आमदनी एवं वित्तीय सुरक्षा में वृद्धि हो सके.
  • परियोजना में बार्कलेज़ के कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी होगी जो कि जीवनोपयोगी शिक्षा जैसे कि वित्तीय साक्षरता, उद्यमशीलता  एवं व्यवसाय प्रबंधन प्रदान करने में अपनी तकनीकी व प्रोफेशनल विशेषज्ञता तथा ज्ञान का लाभ देंगे.
  • कॉर्पोरेट सतत समर्थन को निभाने का एक और मजबूत स्तम्भ है स्थानीय समाज-समुदाय की देखभाल कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय समुदाय के साथ मिलजुलकर काम करना. बार्कलेज़ की प्रतिबद्धता सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में मदद करती हैं. बार्कलेज़ द्वारा दुनियाभर में अपनी मौजूदगी के आसपास के क्षेत्रों में अनगिनत निवेश किए गये हैं. इस वर्ष आरंभ किए गये उल्लेखनीय प्रोजेक्ट्‌स में निम्नलिखित का समावेश है :
  • श्री सत्य साई ट्रस्ट के साथ मिलकर एक मोबाइल वैन हॉस्पिटल के जरिए एक हेल्थकेयर प्रोजेक्ट को समर्थन दिया जा रहा है.
  • मुंबई में एसआईईएस के जरिए नेत्र दृष्टि की अक्षमता वाले लोगों को शिक्षा में समर्थन दिया जा रहा है.
  • हम इस समय "आई लव मुंबई' के साथ एक प्रोजेक्ट में हैं, जो कि मुंबई में 26/11 के आतंकवादी हमले से प्रभावित लोगों को राहत देने का एक प्रयास है. बार्कलेज़ ने ऑर्गेनाइजेशन को £50,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउण्ड का दान दिया है तथा ज़रूरमंदों की सहायता के लिए समान विचारधारा के संगठनों का समर्थन मांग रहा है, इसके अलावा विपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का वित्तपोषण भी कर रहा है जिनका आयोजन "आई लव मुंबई' द्वारा शहर के युवकों के साथ वर्ष 2009 के दौरान किया जाएगा.

बार्कलेज़ के लिए स्थानीय अंशधारकों की विशिष्ट ज़रूरतों को पूरा करने तथा उन्हें अपने साथ जोड़ने का एक सबसे अच्छा तरीका है स्थानीय मार्केट्‌स के लिए महत्त्वपूर्ण तथ्यों को समर्थन देना – ये अंशधारक ग्राहक, समाज के प्रतिनिधि या सहकर्मी हो सकते हैं.

उदारता की शुरूआत कामकाज के स्थान पर. यह बार्कलेज़ के समाज में निवेश कार्यक्रम का एक महत्त्वपूर्ण अंग है. इसका मकसद अपने ऐसे सहकर्मियों को उन दायित्वों हेतु प्रोत्साहित करना तथा समर्थन देना है जिनकी वे सबसे ज़्यादा परवाह करते हैं इसका उद्देश्य उनकी ऊर्जा, समय और प्रतिभाओं का सदुपयोग करना है क्योंकि सम्मिलित भागीदारी उल्लेखनीय परिणाम दिलाती है.

  • कर्मचारियों की भागीदारिता काफी हद तक बैंक की पहल "मेक अ डिफ्रेन्स डे' से संचालित होती है, जिसे बार्कलेज़ ग्रुप में दुनियाभर में हर साल अक्तूबर-नवंबर में मनाया जाता है, दुनियाभर के बार्कलेज़ के कर्मचारियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपना कम से कम एक दिन अपनी पसंद के किसी परहित या उदारता के काम में दें - जो कि धन के रूप में न होकर उनके समय के रूप में हो. बैंक उनके इस प्रयास का समर्थन उन्हें कार्य से छुट्टी देकर तथा उनके प्रोजेक्ट को वास्तविकता का रूप देने के लिए मूलभूत सामग्री हेतु आर्थिक सहायता देकर करता है.
  • इस पहल में बेहतर प्रतिभागिता को प्रोत्साहित करने के लिए बार्कलेज़ जीआरसीवी द्वारा "मेक अ डिफ्रेस, पेन्ट अ डिफ्रेन्स' की शुरूआत की गई है. इस वर्ष इस पहल में 400 से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया, जिनमें उन्होंने यह दर्शाते हुए पेन्टिंग्स बनायी थी कि हम इस दुनिया को किस प्रकार से एक बेहतर जगह बना सकते हैं. इन्हें बाद में कार्ड्‌स तथा कैलेन्डर्स में परिवर्तन किया गया जिन्हें बेच कर जमा धन का कन्सर्न इंडिया फाउन्डेशन को सौंप दिया गया.
बार्कलेज़ अपने सहकर्मियों को इस दिशा में दुनियाभर में व्यापक स्तर पर समर्थन प्रदान करता है, जिसमें उनके द्वारा एकत्रित फ़ंड के समान फ़ंड का योगदान, कार्य से अवकाश तथा वॉलन्टरिंग के लिए ग्रांट्स का समावेश है. सन 2007 में सहकर्मियों ने अपना समय, तथा तन-मन-धन से इसमें सहयोग देते हुए 160,000 से अधिक घंटों की वॉलन्टरिंग की और उदारता के हजारों कार्यों हेतु £12.8 मिलियन एकत्रित करते हुए इसे सफल बनाया.
भारत में बार्कलेज़ कार्यालय खोजें