हमारे बारे में

भारत में बार्कलेज़
बार्कलेज़ चुनें
भारत में टीम
बार्कलेज़ ग्रुप का परिचय
कॉर्पोरेट सतत समर्थन
प्रायोजन
वित्तीय परिणाम
मिडिया सेन्टर
भारत में बार्कलेज़ के बारे में
बार्कलेज़ ग्रुप का परिचय

बार्कलेज़ पीएलसी
बार्कलेज़, रीटेल तथा कमर्शियल बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड्‌स, इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग, वेल्थ मैनेजमेन्ट तथा इन्वेस्टमेन्ट मैनेजमेन्ट सेवाओं से जुड़ा एक प्रमुख ग्लोबल फायनान्शियल सेवाएं प्रदानकर्ता है, जिसकी यूरोप, यूएसए, अफ्रीका तथा एशिया में व्यापक उपस्थिति है.

बैंकिंग में 300 वर्षों से अधिक के इतिहास तथा विशेषज्ञता के साथ, बार्कलेज़ 50 से अधिक देशों में प्रचालनरत है तथा इसके साथ करीब 156,000 कर्मचारी जुड़े हैं.

बार्कलेज़ दुनियाभर में 4.9 करोड़ से अधिक ग्राहकों व क्लाइंट्‌स को ऋण देता है, निवेश करता है एवं उनके धन को सुरक्षा प्रदान करता है.

बार्कलेज़ द्वारा फायनान्शियल सेवाओं का एक अत्यन्त विविधतापूर्ण एवं सुदृढ़ पोर्टफोलियो विकसित किया है जो हमारे ग्राहकों के धन का उनके लिए सबसे फायदेमंद तरीके से प्रबंधन करने में मदद करता है.

बार्कलेज़ दो समूहों में संगठित है, जिनमें से प्रत्येक के अंतर्गत कई बिजनेस यूनिट्‌स आती है.

बार्कलेज़ जीआरसीबी के व्यवसायों की अलग-अलग जानकारी के लिए, कृपया हमारी वेबसाइट : www.barclays.com पर विज़िट करें.

1) ग्लोबल रीटेल एंड कमर्शियल बैंक (जीआरसीबी)

फ्रिट्‌स सीगर्स के नेतृत्व में कार्यरत जी आर सी बी के अंतर्गत मार्कलेज़ के दुनिया भर में सभी रीटेल तथा कमर्शियल बिज़नेस आते हैं.

बार्कलेज़ ग्लोबल रीटेल एंड कमर्शियल बैंकिंग (जीआरसीबी) के अंतर्गत दुनियाभर में बार्कलेज़ का समस्त रीटेल एवं कमर्शियल बैंकिंग बिज़नेस आता है. 28 से अधिक देशों में संचालित तथा 120,000 से अधिक कर्मचारियों की शक्तिवाले बार्कलेज़ जीआरसीबी के अंतर्गत यूके रीटेल बैंकिंग, बार्कलेज़ कमर्शियल बैंक, बार्कले कार्ड, जीआरसीबी वेस्टर्न यूरोप, जीआरसीबी एमर्जिंग मार्केट्‌स तथा जीआरसीबी एब्सा (एब्सा ग्रुप लिमिटेड में बार्कलेज़ बैंक पीएलसी का 55.6% हिस्सा है.) समाहित हैं. बार्कलेज़ जीआरसीबी 4,800 से अधिक डिस्ट्रीब्यूशन पॉइन्ट्‌स के नेटवर्क के ज़रिए दुनिया भर के 4.9 करोड़ से अधिक ग्राहकों व क्लाइंट्‌स को सेवाएं प्रदान करता है.

बार्कलेज़ जीआरसीबी के विभिन्न व्यवसायों के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारी वेबसाइट www.barclays.com पर विज़िट करें.

2) इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग एंड इन्वेस्टमेन्ट मैनेजमेन्ट
राबर्ट ई. डायमण्ड, जूनियर के नेतृत्व में इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग एंड इन्वेस्टमेन्ट मैनेजमेन्ट का संगठन दुनिया भर के व्यवसायों के समूह को नीतिगत दिशा तथा नियंत्रण का एक बिन्दु समाधान प्रदान करता है जो कि इन उल्लेखनीय रणनीतियों से लाभान्वित होते है. इसमें ये बिज़नेस शामिल हैं :

  • बार्कलेज़ कैपिटल
  • बार्कलेज़ ग्लोबल इन्वेस्टर्स
  • बार्कलेज़ वेल्थ

  ग्लोबल रीटेल एंड कमर्शियल बैंक - उभरते मार्केट्‌स का स्वरूप


  इन्वेस्टमेन्ट बैंकिंग एंड इन्वेस्टमेन्ट मैनेजमेन्ट क्लस्टर का स्वरूप


अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां विजिट करें : www.barclays.com

भारत में बार्कलेज़ कार्यालय खोजें