एक नज़र
आप भारत में हमारे एटीएम पर बार्कलेज़ डेबिट/एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करके निम्नलिखित फायदे पा सकते हैं।
- कैश तक 24 घंटे पहुंच :आप एटीएम कार्ड से प्रतिदिन रु. 50,000/- (केवल पचास हजार रुपये) तथा अपने डेबिट कार्ड से रु. 2,00,000/- (केवल दो लाख रुपये) तक निकाल सकते हैं (निकाली जाने वाली रकम की सीमा आपको जारी किए गये डेबिट कार्ड के प्रकार पर निर्भर करेगी)।
- अकाउन्ट बैलेन्स तथा मिनी-स्टेटमेन्ट्स देखिए : अपने बैलेन्स की जानकारी के साथ अपने अकाउन्ट पर पिछले 10 ट्रांजेक्शन्स का मिनी-स्टेटमेन्ट पाइए।
- चेक बुक/अकाउन्ट स्टेटमेन्ट हेतु अनुरोध (पिछली तिमाही हेतु अनुरोध)
- अकाउन्ट्स के बीच फंड्स ट्रांस्फर : आप अपने अकाउन्ट्स तथा बार्कलेज़ बैंक थर्ड पार्टी अकाउन्ट्स के बीच धन ट्रांस्फर कर सकते हैं। फंड्स ट्रांस्फर हेतु दैनिक सीमा रु. 50,000/- (केवल पचास हजार रुपये) है।
- अपने प्रीपेड मोबाइल को रीफिल कीजिए : अगर आप बार्कलेज़ बैंक अकाउन्टधारक हैं और एक प्रीपेड ग्राहक हैं तो अब आप हमारे प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज के जरिए अपने प्रीपेड कार्ड को रीफिल कर सकते हैं।
- कैश या चेक जमा करना : आप अपने अकाउन्ट में कैश या चेक जमा कर सकते हैं, ऐसे में एटीएम द्वारा तुरन्त इसकी रसीद प्रिंट की जाएगी।
- अपना पिन बदलना : आप जब चाहें, सुविधानुसार अपना पिन बदल सकते हैं।
- वीज़ा मनी ट्रांस्फर : आप भारत में अपने धन को वीज़ा डेबिट/क्रेडिट कार्डस को ट्रांस्फर कर सकते हैं। इसकी दैनिक सीमा रु. 49999 है (केवल उनपचास हजार नौ सौ निन्यान्वे रुपये)।
एटीएम की सूची के लिए कृपया यहां क्लिक करें
नोट: *चुने हुए एटीएम्स पर उपलब्ध।