बार्कलेज़ की ऑनलाइन बैंकिंग अत्यधिक प्रौद्योगिकियों का प्रयोग करके बनाई है। सुरक्षा अवसंरचना में फायरवाल, घुसपैठ का पता लगाने की प्रणाली (आईडीएस), के अतिरिक्त वायरत निगरानी टूल्स इत्यादि होते हैं। सुरक्षा जरूरतों को कार्यान्वित किया गया है और उनकी एक अंतर्राष्ट्रीय परामर्शदात्री फर्म, द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्वीकार्य मानकों और परिपाटियों का प्रयोग करके लेखा-परिक्षा की गई है।
ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षित सॉकेट लेयर (एसएसएल) सेशन के इनक्रिप्शन के लिए वेरिसाइन से 128-बिट डिजिटल प्रमाण पत्र का प्रयोग करता है। एसएसएल इनक्रिप्टशन संचारों के लिए औद्योगिक मानक है तथा यह सुनिश्चित करता है कि इंटरनेट पर बैंक के साथ ग्राहक का संपर्क सुरक्षित हो।
औद्योगिक समाधानों के अतिरिक्त, ऑनलाइन बैंकिंग के प्रयोग और पंजीकरण की प्रक्रिया में भी सुरक्षा अंतःनिर्मित है।
- पहली बार पासवर्ड प्रणाली द्वारा स्वतः सृजित किया जाता है और पासवर्ड मेलर पर प्रिंट किया जाता है ताकि बैंक में कोई भी पासवर्ड के बारे में न जान सके।
- पासवर्ड दो स्तर पर प्रदान कराए जाते हैं। लेनदेन पासवर्ड वित्तीय लेनदेनों को पुष्टि के लिए प्रयोग किया जाता है।
- प्रणाली पहली बार लॉगिंन करने पर पासवर्ड बदलने के लिए कहता है।
- ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा तब अवरूद्ध हो जाती है यदि लगातार 3 बार गलत पासवर्ड प्रविष्ट किया जाता है।
- ऑनलाइन बैंकिंग न्यूनतम 6 वर्ण का पासवर्ड प्रयोग करने के लिए कहता है, जिसमें अक्षर (A-Z,a-z) तथा अंक (0-9) शामिल होना चाहिए। विशेष वर्ण जैसे #$@% भी पासवर्ड के भाग के रूप में स्वीकार किए जाते हैं।
सावधानियां बरतें
ऑनलाइन बैंकिंग आपको बहुत सुविधाएं प्रदान करती है! सुनिश्चित करें कि आपको इन सरल बातों को ध्यान में रखकर कभी पछताना न पड़े!
- बार्कलेज़ ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करते समय शेयर्ड कंप्यूटर के प्रयोग से बचें।
- बार्कलेज़ ऑनलाइन बैंकिंग का प्रयोग करने से या इंटरनेट कैफे, पुस्तकालय और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महत्वपूर्ण पासवर्ड प्रयोग करने से बचें ताकि सूचना को नकल या आपके जाने के बाद पुनःदर्ज न की जा सके।
- अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलते रहें।
- अगर आपको संदेह होता है कि आपके ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड के साथ छेड़छाड़ की गई है तो तुरंत बार्कलेज़ से संपर्क करें।
- अपने कंप्यूटर में पासवर्ड का प्रयोग करें ताकि सूचना का प्रयोग करने से अनाधिकृत व्यक्तियों को रोका जा सके।
- अपने ब्राउजर में 'ऑटोकंपलीट' कार्य को डिसेबल करें।
- ऑनलाइन बैंकिंग को लॉग-ऑफ करना हमेशा याद रखें और काम पूरा होने पर ब्राउजर को बंद करें।