सभी का विस्तार करें | सभी को संकुचित करें
सामान्य
 |
मुझे बार्कलेज़ हैलो मनी के लिए साइन अप क्यों करना चाहिए? |
बार्कलेज़ हैलो मनी आपको कोई भी कीवर्ड याद किए और अपने हैंडसेट पर कोई भी अनुप्रयोग डाउनलोड किए बिना मीनू-चालित लेनदेन करने की अनुमति देता है। आपको केवल *598*1# डायल करने की जरूरत है और आप तुरंत हैलो मनी प्रयोग करना शुरू कर सकते हैं। चाहें आप जहां भी हो, यह अपना बैंक एक्सेस करने का तेज, सरल और सुरक्षित ढंग है।
 |
बार्कलेज़ हैलो मनी क्या है? मैं इसे प्रयोग करते हुए कौन-कौन से लेनदेन कर सकता हूं? |
हैलो मनी एक मोबाइल बैंकिंग सेवा है जिससे आप अपने मोबाइल फोन से अपना बैंक खाता एक्सेस कर सकते हैं। यह आपको निम्नलिखित करने की अनुमति देता है:
- खाता पूछताछ
- शेष पूछताछ।
- अंतिम 10 लेनदेन देखना।
- फंड ट्रांसफर
- बार्कलेज़ में आपके द्वारा धारित अन्य खातों में।
- तीसरे पक्ष के बार्कलेज खाते में।
- अन्य बैंक के वीज़ा डेबिट/क्रेडिट कार्ड में (वीज़ा मनी ट्रांसफर)।
- बिल भुगतान
- पंजीकरण।
- मेरे बिलर।
- बिल का भुगतान करें।
- अंतिम प्रदत्त बिल देखें।
- मोबाइल रिचार्ज (टॉप-अप)
- अनुरोध
- पिन बदलें।
- चैकबुक।
- स्टेटमेंट।
- फिक्स्ड डिपॉजिट।
- डोरस्टेप बैंकिंग।
- मदद
- भाषा चयन विकल्प
 |
मैं हैलो मनी के लिए पंजीकरण कैसे करूं? |
यदि आप नए खाते के लिए आवेदन कर रहे हैं, आप खाता खोलने के फॉर्म में हैलो मनी चुन सकते हैं। यदि आपका बार्कलेज़ के साथ पहले से बचत खाता है, आप बैंक प्रतिनिधियों के पास या बैंक शाखाओं में उपलब्ध पंजीकरण फॉर्म भरकर हैलो मनी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। या वैकल्पिक बैंकिंग चैनल पंजीकरण फार्म द्वारा रजिस्टर कर सकते हैं(मौजूदा ग्राहकों के लिए) या हमारे 24-घंटे के ग्राहक परिचर्या केंद्र [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] पर कॉल करके पंजीकरण कर सकते हैं।
 |
हैलो मनी प्रयोग के लिए पात्रता की क्या शर्तों हैं? |
आपका उस सेलुलर सेवा प्रदाता का ग्राहक होना जरूरी है जिसका बैंक के साथ टाइ-अप हो (मौजूदा समय में एयरटेल, बीपीएल, वोडाफोन या आइडिया शामिल हैं)। आपको यह सुविधा प्रयोग करने के योग्य बनने के लिए बार्कलेज़ बैंक के साथ एक बचत खाते (डेबिट कार्ड के साथ) की जरूरत होगी। आपको एक जीएसएम मोबाइल फोन और हैलो मनी पिन की जरूरत होगी।
 |
यह एसएमएस, जीपीआरएस और अनुप्रयोग आधारित सेवाओं जैसी अन्य तकनीकों से कैसे भिन्न है? |
यूएसएसडी-आधारित हैलो मनी निम्नानुसार भिन्न है -
- यह पारस्परिक ब्राउजिंग अनुभव प्रदान करता है।
- यह सभी जीएसएम हैंडसेट पर उपलब्ध है (यहां तक की अधिकतर पुराने मॉडल)।
- उपलब्ध ऑपरेटर।
- हैलो मनी सुरक्षित ट्रांजैक्शन के लिए इन-बिल्ट यूएसएसडी एनक्रिप्शन और 'नो स्टोर जस्ट फारवर्ड' है।
- आपको कोई भी लेनदेन संदेश प्रारूप याद रखने की जरूरत नहीं है।
- यह बिना किसी अतिरिक्त लागत के रोमिंग पर कार्य करता है (कोई भी अतिरिक्त ऑपरेटर लागत)।
- तीव्र सेवा, क्योंकि नेटवर्क अव्यक्तता बहुत निम्न है।
फंड ट्रांसफर
 |
क्या मैं तब भी फंड ट्रांसफर करने के योग्य होउंगा यदि मैंने लाभार्थी खाते के लिए पंजीकरण न किया हो? |
हां, आप गैर-पंजीकृत लाभार्थी में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। अथवा प्रतिदिन की घटाई गई सीमा के साथ। आप कॉल सेंटर [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] को कॉल करके लाभार्थी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जिसके बाद आप उच्चतम सीमा तक फंड ट्रांसफर कर सकते हैं।
 |
हैलो मनी के प्रयोग से किए जाने वाले लेनदेन की सीमाएं क्या है? |
 |
मैं अपने क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान कैसे करूं? |
केवल नीचे दिए चरणों का पालन करें: (यह विकल्प प्रयोग करके केवल वीज़ा क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान किए जा सकते हैं)।
- फंड ट्रांसफर विकल्प पर जाएं।
- "किसी भी वीज़ा क्रेडिट या डेबिट कार्ड में" चुनें।
- पिन के साथ लाभार्थी का वीज़ा क्रेडिट कार्ड नंबर और बिल राशि डालें।
- भुगतान लगभग 48-72 घंटों में कर दिया जाएगा।
 |
मैं अन्य बैंक खातों में रूपए ट्रांसफर कैसे करूं? |
- फंड ट्रांसफर विकल्प पर जाएं।
- "किसी भी वीज़ा क्रेडिट या डेबिट कार्ड में" चुनें।
- लाभार्थी का वीज़ा डेबिट कार्ड नंबर और ट्रांसफर की जाने वाली राशि डालें।
- आपके वीज़ा डेबिट कार्ड से जुड़े बचत खाते में ट्रांसफर 48-72 घंटों के बीच हो जाएगा।
- लाभार्थी बैंक के साथ सफल ट्रांसफर होने के मामले में जिम्मेदारी।
 |
मैं लाभार्थी के बार्कलेज़ खाता नंबर के बारे में निश्चित नहीं हूं, हालांकि मुझे उसका मोबाइल नंबर पता है। क्या मैं तब भी लाभार्थी के खाते में फंड ट्रांसफर कर सकता हूं? |
हां, आप तब भी लाभार्थी के खाते में फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। अन्य बार्कलेज़ खाते में फंड ट्रांसफर करते हुए, लाभार्थी जानकारी के रूप में "मोबाइल नंबर" चुनें। यदि लाभार्थी का मोबाइल नंबर बार्कलेज़ हैलो मनी के साथ पंजीकृत होगा, फंड उसके मोबाइल नंबर के साथ जुड़े खाता संख्या में तुरंत ट्रांसफर हो जाएगी। अन्यथा, आप एक त्रुटि संदेश प्राप्त करेंगे - "क्षमा करें, इस मोबाइल नंबर के साथ कोई भी बार्कलेज़ ग्राहक पंजीकृत नहीं है"।
बिल भुगतान
 |
बिल भुगतान सेवा क्या है? |
बिल भुगतान एक नई सेवा है जो आपको अपनी अधिकतर बिल भुगतान जरूरतों के लिए एकल संपर्क बिंदु प्रदान करता है। यह सेवा प्रयोग करते हुए, आप सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से अपने बिलों और अन्य भुगतान ऑनलाइन अदा कर सकते हैं।
आप अपने बिलों की समीक्षा कर सकते हैं और निर्णय ले सकते हैं कि आप उनका भुगतान कब करना चाहते हैं। इसके अतिरिक्त, आप पहले की तरह अपने बिलर से भौतिक बिल प्राप्त करना जारी रखेंगे।
 |
बिल भुगतान सेवा के क्या लाभ हैं? |
- भुगतान करने में पूर्ण लोचता और नियंत्रण।
- अपने भुगतानों का सर्वोत्तम ढंग से प्रबंध करने में मदद के लिए पिछले 10 भुगतानों का रिकॉर्ड।
 |
उन बिलों के प्रकार क्या हैं, जिनका बिल भुगतान सेवा के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है? |
 |
बिल भुगतान सेवा की लागत क्या है? |
बिल भुगतान सेवा मौजूदा समय में सभी हैलो मनी ग्राहकों के लिए मुफ्त है।
 |
क्या मुझे बिल भुगतान सुविधा के लिए विशेषरूप से पंजीकरण करना होगा? |
नहीं, हैलो मनी के सभी पंजीकृत ग्राहक बिल भुगतान सुविधा तक एक्सेस प्राप्त करेंगे।
 |
क्या मैं तब भी बिलर से मेरा भौतिक कागजी बिल प्राप्त करूंगा? |
हां, सभी बिलर आपके द्वारा बिल भुगतान सेवा के लिए पंजीकरण करने के बाद भी आपको कागजी बिल भेजना जारी रखेंगे जब तक कि आपके पास बिलर के साथ कोई भिन्न व्यवस्था न हो।
 |
आवेदन की प्रक्रिया और मेरे द्वारा पंजीकृत बिलर सक्रिय होने में कितना समय लगेगा? |
बिलर के पंजीकरण के लिए आपके अनुरोध वैधता के लिए बिलर को भेजे जाते हैं। आपके खाते के लिए बिलर सक्रिय करने के लिए जरूरी समय प्रत्येक बिलर के साथ भिन्न होता है।
 |
जब मेरा बिलर के साथ कोई झगड़ा हो या मैं किसी विशेष बिल के शुल्कों से असहमत हूं, तो क्या होता है? |
यदि आपको किसी बिलर के साथ या किसी विशेष बिल के शुल्कों का मामला हो, आपको प्रत्यक्ष रूप से अपने बिलर से संपर्क करने की जरूरत
होगी, ठीक वैसे ही जैसे आप अभी करते हैं। हम आपको आपके आर्काइव से भुगतान और बिल विवरण प्रदान करके इस प्रक्रिया में आपकी मदद करेंगे।
पंजीकृत बिलर
बिलर की सूची के लिए यहां क्लिक करें
 |
प्रैसेंटमेंट एवं पेई बिलर क्या हैं? क्या कोई भुगतान करने के लिए बिलर पंजीकृत करना अनिवार्य है? |
यहां बिलर के 2 मुख्य वर्ग हैं -
प्रैसेंटमेंट बिलर
- प्रैसेंटमेंट बिलर वे सेवा प्रदाता होते हैं जो ऑनलाइन बिल विवरण प्रदान करते हैं।
- कोई भुगतान करने के लिए सफल पंजीकरण एवं "माई बिलर" खंड में बिल का ऑनलाइन प्रैसेंटमेंट अनिवार्य होता है।
- एक बार आपके द्वारा प्रैसेंटमेंट प्रकार बिलर के लिए पंजीकरण करने के बाद, आपका विवरण बिलर को भेज दिया गया और जब भी आपका बिल सृजित होता है (जो आपकी पंजीकरण तिथि से अगला बिलिंग चक्र होगा), यह भुगतान करने के लिए आपके लिए भुगतान बिलर खंड में पेश किया जाता है।
- ऐसे बिलर को, उनके लिए पंजीकरण करने के तुरंत बाद भुगतान नहीं किया जा सकता, ऑनलाइन प्रस्तुत होने वाले आपके बिल के लिए पंजीकरण तिथि के बाद आमतौर पर 3-4 दिन लगते हैं।
पाने वाले बिलर
- पाने वाले बिलर वे सेवा प्रदाता होते हैं जो बिना पंजीकरण के भी बार्कलेज़ मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से तुरंत भुगतान स्वीकार करते हैं।
- इन बिलर के लिए बिल ऑनलाइन प्रस्तुत नहीं किए जाते और आप अपनी इच्छा से कितनी भी राशि का भुगतान करना चुन सकते हैं।
मोबाइल रिचार्ज
 |
मैं मोबाइल रिचार्ज के साथ क्या कर सकता हूं? |
चाहें आप जहां भी हों, अपने प्रीपेड मोबाइल को अपने चुनाव के टॉप-अप मूल्य (नीचे दिए विकल्पों की सूची से) रिचार्ज करें। अब, आपको हर बार टॉक-टाइम समाप्त होने पर रिचार्ज कोड खरीदने के लिए निर्माता के पास जाने की जरूरत नहीं है। केवल बार्कलेज़ हैलो मनी एक्सेस करें और बिना किसी अतिरिक्त लागत के अपना फोन तुरंत रिचार्ज करें। लागू राशि के साथ रिचार्ज किए जाने वाले फोन का प्रीपेड मोबाइल नंबर प्रविष्ट करें। (मोबाइल टॉप-अप के लिए न्यूनतम/अधिकतम राशि सीमा देखने के लिए यहां क्लिक करें)
चैकबुक
 |
हैलो मनी के माध्यम से अनुरोध करने पर मेरी चैकबुक में कितने चैक होंगे? |
- अनुरोध प्राप्त करने के लगभग 48 कार्यकाली घंटों में आपको 25 चैकों की एक चैकबुक भेज दी जाएगी।
- शुल्क, "शुल्क सूची" के अनुसार लागू होंगे।
स्टेटमेंट
 |
हैलो मनी के माध्यम से अनुरोध करने पर मैं कौन सी स्टेटमेंट प्राप्त करूंगा? |
- अनुरोध प्राप्त करने के लगभग 48 कार्यकाली घंटों में आपको पिछले 1 माह की स्टेटमेंट भेज दी जाएगी।
- शुल्क, "शुल्क सूची" के अनुसार लागू होंगे।
सावधि जमा
 |
हैलो मनी द्वारा सृजित सावधि जमा की क्या विशेषताएं हैं? |
- आपके मोबाइल फोन से आपके नाम / खाता धारक के नाम में 15 लाख से निम्न मूल्य का सावधि जमा सृजित किया जा सकता है।
- ब्याज त्रैमासिक आधार पर जोड़ा जाएगा। ब्याज पेआउट लागू नहीं होगा।
- जब तक आपके द्वारा कोई विशेष परिपक्वता निर्देश न दिए गए हों, परिपक्वता पर सावधि जमा स्वतः नवीनीकृत हो जाएगा।
- परिपक्वता-पूर्व भुगतान के मामले में जुर्माना / ब्याज दर प्रकाशित बैंक दर (बैंक द्वारा प्रकाशित और बदले जा सकते हैं) के अनुसार लागू होंगे।
- टीडीएस आईटी दिशानिर्देशों के अनुसार लागू होगा जब तक शाखा में फॉर्म 15एच/15जी जमा नहीं किया जाता।
- स्वीप-इन/स्वीप-आउट सुविधा प्रदान नहीं की जाएगी जब तक कि शाखा में आपके द्वारा विशेष निर्देश प्रदान नहीं किए जाते।
- यदि आपका उद्देश्य हैलो मनी सुविधा प्रयोग करते हुए सावधि जमा खोलना है, आपको उसके लिए एक नामांकन फॉर्म (हमारी शाखा में उपलब्ध) भरकर नामांकन करने का अनुरोध किया जाता है, जिसमें असफल होने (या नामांकन रिकॉर्ड न करने का आपका चुनाव) पर आपके बैंक खाते के लिए रिकॉर्ड किया गया नामांकन स्वतः ही ऐसे सावधि जमा के लिए लागू होगा।
डोरस्टेप बैंकिंग
 |
मैं मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से डोर स्टेप बैंकिंग का अनुरोध कैसे कर सकता हूं? |
- डोरस्टेप बैंकिंग अनुरोध हैलो मनी में "अनुरोध" खंड के माध्यम से किया जा सकता है।
- हमारा बैंक प्रतिनिधि अनुरोध किए जाने के बाद शीघ्र ही आपसे संपर्क करेगा।
- यह अनुरोध केवल डोरस्टेप बैंकिंग के लिए पंजीकृत ग्राहकों से स्वीकार किया जाएगा।
- सभी गैर-पंजीकृत डोरस्टेप बैंकिंग ग्राहक, जिन्होंने हैलो मनी के माध्यम से डोरस्टेप बैंकिंग के लिए अनुरोध किया है, उनका पंजीकरण अनुरोध लेने के लिए कॉल सेंटर से एक कॉल प्राप्त करेंगे।
- शुल्क, "शुल्क सूची" के अनुसार लागू होंगे।
शुल्क संबंधित प्रश्न
 |
क्या हैलो मनी के पंजीकरण के लिए कोई शुल्क हैं? |
हैलो मनी के लिए शुल्क आपके खाते की वेलकम किट के साथ प्रदत्त "शुल्क सूची" के अनुसार लागू होते हैं। हालांकि, एक बार पंजीकरण के बाद, आपसे *598*1# डायल करके हैलो मनी एक्सेस करने के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा। और, मौजूदा समय में सब लेनदेन बिना किसी शुल्क के उपलब्ध हैं।
 |
क्या मुझे हैलो मनी पर किसी विशेष लेनदेन के लिए शुल्क देना होगा? |
आपको हैलो मनी पर किसी विशेष लेनदेन अर्थात खाता पूछताछ, बिल भुगतान, फंड ट्रांसफर, मोबाइल टॉप-अप, भाषा चयन, अनुरोध (सावधि जमा या पिन परिवर्तन) के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि, किसी भी नई स्टेटमेंट/चैकबुक/डोरस्टेप बैंकिंग अनुरोध के लिए, शुल्क बार्कलेज़ बचत खाता - "शुल्क सूची" के अनुसार लागू होंगे।
पिन संबंधित प्रश्न
 |
यदि मैं अपना पिन भूल जाऊं तो मैं क्या करूं? |
कृपया हमारे 24-घंटे के ग्राहक परिचर्या केंद्र [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] को कॉल करें और हमारा प्रतिनिधि नए पिन के लिए अनुरोध ले लेगा। आपका नया पिन आपके फोन पर एसएमएस के माध्यम से भेजा जाएगा। जब भी आप नए पिन के लिए एसएमएस प्राप्त करेंगे, आपको 72 घंटों में डिफाल्ट पिन बदलने की जरूरत होगी। कृपया पिन बदलते समय अपना डेबिट कार्ड अपने साथ रखें।
 |
जब भी मैं कोई संदेश प्रविष्ट करता हूं मैं सत्र से लॉग ऑफ क्यों हो जाता हूं? |
आपको मीनू से उचित विकल्प चुनने और हैंडसेट पर प्रदर्शित निर्देशों का पालन करने की जरूरत है। विवरणित दिशानिर्देश के लिए प्रयोगकर्त्ता मैनुअल देखें।
 |
मैं लेनदेन करने में असमर्थ क्यों हूं? |
आपको अपने पिन की जरूरत है। सुरक्षा उद्देश्यों के लिए, यदि हैलो मनी सुविधा 3 माह से अधिक समय के लिए प्रयोग न की जाए, तो पिन ब्लॉक हो जाएगा। इस मामले में, आपको अपना पिन पुनःसेट करने के लिए ग्राहक परिचर्या को कॉल करने की जरूरत होगी [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)]।
एक्सेस संबंधित प्रश्न
 |
मेरे सभी खाते मेरे हैंडसेट पर प्रदर्शित क्यों नहीं हो रहे? |
हैलो मनी पर केवल वे खाते प्रदर्शित होते हैं, जो आपके खाता नंबर से जुड़े होते हैं। कृपया अपने मोबाइल नंबर से कोई अन्य खाता जोड़ने के लिए हमारे कॉल सेंटर [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] से संपर्क करें।
 |
यदि मेरी हैंडसेट चोरी हो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए? |
अपने मोबाइल ऑपरेटर के माध्यम से सिम कार्ड ब्लॉक करें और अपने फोन पर हैलो मनी सुविधा ब्लॉक करने के लिए हमारे ग्राहक परिचर्या केंद्र [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] को कॉल करें। चोरी की रिपोर्ट से पहले आपके मोबाइल फोन पर हुए सभी लेनदेन केवल आपकी देयता होगी।
 |
मेरे द्वारा मेरा हैलो मनी पिन प्रविष्ट करने के बाद, मैं एक संदेश "क्षमा करें, आपकी हैलो मनी एक्सेस असमर्थित है" प्राप्त किया? मुझे क्या करना चाहिए? |
चूंकि आपने अपना हैलो मनी पिन 3 बार गलत प्रविष्ट किया, इसलिए आपका पिन असमर्थित हो गया। कृपया अपने फोन पर नया हैलो मनी पिन प्राप्त करने के लिए हमारे ग्राहक परिचर्या केंद्र [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] को कॉल करें।
 |
जब मैं लॉग इन करने का प्रयास करता हूं, मुझे त्रुटि संदेश प्राप्त क्यों होता है? |
आपको हैलो मनी के लिए पंजीकरण करने और आपके पास एक वैध पिन होना जरूरी है।
मोबाइल हैंडसेट/ऑपरेटर/सिम संबंधित
 |
क्या मेरा मोबाइल ऑपरेटर एयर टाइम प्रयोग के लिए मुझसे शुल्क लेगा? |
चूंकि बार्कलेज़ हैलो मनी यूएसएसडी तकनीक पर आधारित है, मोबाइल ऑपरेटर आपसे इसके लिए शुल्क नहीं लेगा।
 |
जब मैं विदेश में होऊंगा, क्या तब मैं हैलो मनी एक्सेस कर सकता हूं? |
यदि बैंक का यूएसएसडी स्ट्रिंग के लिए स्थानीय ऑपरेटर के साथ अनुबंध हो, हैलो मनी अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग पर भी कार्य करता है। और, दौरा नेटवर्क रोमिंग अनुबंध होना जरूरी है और इसे रोमिंग पर यूएसएसडी सेवाओं को अनुमति देनी चाहिए।
 |
हैंडसेट गाइड |
सुरक्षा
 |
मेरे मोबाइल फोन पर होने वाले लेनदेन कितना सुरक्षित हैं? |
एसएमएस आधारित सेवा से असमान रूप से, आपके हैंडसेट पर कोई डेटा संग्रहित नहीं होता। और, लेनदेन एकल पंजीकृत मोबाइल नंबर तक सीमित होते हैं। जब आप हैलो मनी के लिए साइन अप करते हैं, आप एक बेजोड़ पिन सृजित करते हैं जो सुनिश्चित करता है कि केवल आप अपना खाता एक्सेस कर सकते हैं। और, हमारी शक्तिशाली फायरवाल, एनक्रिप्शन तकनीक और समयवार लॉग-ऑफ आपकी गोपनीयता सुनिश्चित करते हैं।
अधिक जानने के लिए
 |
यदि मेरे पास हैलो मनी के संबंध में और प्रश्न हों तो मुझे क्या करना चाहिए? |
यदि आपके पास हैलो मनी के संबंध में कोई प्रश्न हो, कृपया हमारे ग्राहक परिचर्या केंद्र [1800 233 6565 (एमटीएनएल और बीएसएनएल प्रयोगकर्त्ताओं के लिए) - 6000 7888 (अन्य निजी सेवा प्रयोगकर्त्ताओं के लिए)] को कॉल करें।