बार्कलेज़ बैंक की बिल भुगतान सुविधा के साथ आपका झंझटरहित बैंकिंग की दुनिया में स्वागत है. अब देय भुगतानों को चुकाने के लिए कतार में खड़े होने या चेक लिखने का और सरदर्द नहीं लेना होगा. बार्कलेज़ बैंक की बिल भुगतान सुविधा आपके लिए महीने दर महीने बिल भुगतान का काम बना देगी बिल्कुल आसान. और सोने पे सुहागा, ये कि यह सुविधा है बिल्कुल मु़फ़्त.
बार्कलेज़ बैंक ने तरह-तरह के बिलों जैसे कि बिजली, टेलीफ़ोन तथा मोबाइल फ़ोन बिल, इंश्योरेन्स प्रीमियम इत्यादि के भुगतान को आसान बनाने के लिए देश भर की प्रमुख युटिलिटी कंपनियों के साथ गठबंधन किया है.
आपकी सुविधा के लिए बार्कलेज़ बैंक द्वारा आपकी सुविधा के लिए दो प्रकार की बिल सेवाएं प्रस्तुत की गई है.
- प्रेजेन्टेशन टाइप बिलर्स - इस विशेषता के जरिए आप अपने बिलों को देख सकते हैं और फिर उनका भुगतान अपने मोबाइल फ़ोन के जरिए कर सकते हैं. बिलों को देखने तथा उनका भुगतान करने के लिए आपको बार्कलेज़ बैंक हॅलो मनी सेवा के लिए रजिस्टर करना तथा इस्तेमाल करना होगा.
- पेमेन्ट टाइप बिलर्स - यह विशेषता आपको अपने समस्त भौतिक रूप से प्राप्त होने वाले बिल्स का भुगतान करने की सुविधा प्रदान करती है. ऐसे बिल्स का भुगतान हॅलो मनी तथा बार्कलेज़ बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग दोनों का इस्तेमाल करके किया जा सकता है.
बिलर्स की सूची के लिए कृपया यहां क्लिक करें
बिल्स का भुगतान करने के लिए कदम
बिल भुगतान सुविधा के जरिए बिल्स का भुगतान करना बहुत ही आसान है. आप बिल्स का भुगतान करने के लिए अपनी हॅलो मनी या ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- मोबाइल बैंकिंग के जरिए बिल भुगतान का डेमो देखने के लिए यहां क्लिक करें.
- ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए बिल्स का भुगतान करने के लिए कृपया इन कदमों का पालन करें:
- बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा पर लॉग ऑन करें.
- ऊपर की दिशा से " Payment and Transfer " टैब चुनें.
- उपलब्ध विकल्पों में से " External Transfer " चुनें.
- ड्रॉप डाउन से बिलर चुनें तथा विवरणों को दर्ज करने के बाद अपेक्षित भुगतान करें.