ऑनलाइन बैंकिंग

मोबाइल बैंकिंग

ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर

ई-स्टेटमेन्ट्‌स

ATM

रिवार्डस प्रोग्राम

ऑनलाइन भुगतान

ऑनलाइन शॉपिंग
मोबाइल रीचार्ज
मोबाइल रीचार्ज

बार्कलेज़ बैंक पीएलसी आपको प्रीपेड मोबाइल के रीचार्ज की सुविधा उपलब्ध कराता है जिससे आप किसी भी समय सीधे अपने बैंक अकाउन्ट से भुगतान करके किसी प्रीपेड मोबाइल फोन को रीचार्ज कर सकते हैं. यह आपको रीचार्ज कार्ड खरीदने के लिए किसी रिटेलर की तलाश करने के झंझट से बचाता है:

आप इस सेवा को दो सुविधाजनक तरीकों से प्राप्त कर सकते हैं

  • बार्कलेज़ बैंक एटीएम पर प्रीपेड मोबाइल रीफिल.
  • हॅलो मनी मोबाइल बैंकिंग पर प्रीपेड मोबाइल रीफिल

एटीएम पर प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज:

एटीएम पर प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज करने के लिए, बस किसी बार्कलेज़ बैंक एटीएम पर आइए और निम्नलिखित कदम उठाइए :

  1. चुनें 'Others'
  2. चुनें Pre-Paid Mobile Recharge
  3. एंटर करें <91><10 अंकों का मोबाइल नंबर > और पुष्टि करें
  4. आप अपने कार्ड पर जो रकम रीफिल करवाना चाहते हैं उसे भरें और पुष्टि करें

मैं इस सेवा को कहां एक्सेस कर सकता हूं ?
मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु और जूनागढ़ में बार्कलेज़ बैंक एटीएम स्थानों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें.

हॅलो मनी का इस्तेमाल करके प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज करना

  • अपने घर या ऑफिस से कभी भी सुविधाजनक तरीके से अपना प्रीपेड मोबाइल फोन रीचार्ज कीजिए.फिर ग्राहक को "मोबाइल रीचार्ज" विकल्प चुनना होगा.
  • सीधे अपने बैंक अकाउन्ट से भुगतान कीजिए और एटीएम या ब्रांच से कैश निकालने के झंझट से बचिए.
  • हॅलो मनी के जरिए मोबाइल रीचार्ज का डेमो देखिए.
  • कुछ ही सेकेण्ड्‌स में आपका प्रीपेड मोबाइल कही गई रकम हेतु रीचार्ज हो जाएगा.
  • इतना ही नहीं, बार्कलेज़ बैंक की ओर से यह सेवा बिल्कुल मुफ्त है !

मोबाइल रीचार्ज के लिए मोबाइल ऑपरेटर्स :

  • अखिल भारतीय ऑपरेटर्स - एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, रिलायन्स, टाटा, वर्जिन, बीएसएनएल
  • लूप मुंबई सर्कल
  • एयरसेल : चेन्नई, तमिलनाडु, कोलकाता, असम, जम्मू व कश्मीर, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, बिहार, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश

फ़ायदे

  • तेज़ - यह डिमाण्ड ड्रॉफ्ट्‌स/चेक्स/टेलीग्राफिक ट्रांस्फर्स भेजने से अधिक तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक है.
  • आसान - डीडी, चेक और पे ऑर्ड्‌र की लंबी कतारों और इनमें लगने वाले समय को भूल जाइए. बैंक की ब्रांच तक जाने और कूरियर को खोजने की कोई ज़रूरत नहीं.
  • पहुंच - भारत में भौगोलिक सीमाओं का कोई बंधन नहीं , जब तक कि यह आरबीआई के आरटीजीएस/एनईएफटी सिस्टम में प्रतिभागी बैंक है.

शुल्क

यह सेवा हॅलो मनी इस्तेमालकर्ताओं को मुफ्त पेश की जाती है.

ट्रांस्फर की सीमा

दैनिक ट्रांस्फर की सीमा रु.5000/- है जो कि हॅलो मनी के अंतर्गत फंड्‌स ट्रांस्फर सीमा के समान है.

 

हॅलो मनी प्लेटफॉर्म पर एनईएफटी ट्रांजेक्शन्स को प्रभावी करने के लिए कदम

  • कदम 1 - मेन मेनु पर जाने के लिए डायल करें *598*1#
  • कदम 2 - चुनें विकल्प 2 फंड्‌स ट्रांस्फर और फिर विकल्प 4 चुनें जो कि एनईएफटी है.
  • कदम 3 - ग्राहक द्वारा कॉल सेन्टर को कॉल करके या हॅलो मनी फ्रंट ऐंड पर लाभार्थी का अकाउन्ट, लाभार्थी बैंक आईएफएससी कोड, लाभार्थी कोड, लाभार्थी ग्राहक का नाम दर्ज करके लाभार्थी हेतु रजिस्टर कर सकते हैं.
  • कदम 4 - चुनें विपल्प  "Make Payment" और ट्रांस्फर की जाने वाली रकम दर्ज करें. हॅलो मनी के जरिए प्रति दिन ट्रांस्फर की जाने वाली कुल फंड्‌स की ट्रांस्फर सीमा रु. 5000/- है.
  • कदम 5 - ट्रांजेक्शन पिन दर्ज करें और ट्रांजेक्शन की पुष्टि करें.

 

ध्यान दें

  • दोपहर 3.00 बजे से पहले किए गये फंड ट्रांस्फर के अनुरोध को उसी दिन आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
  • दोपहर 3.00 बजे के बाद किए गये फंड ट्रांस्फर के अनुरोध को अगले कार्य दिवस आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
  • शनिवारों के दिन, सुबह 10.00 बजे से पहले किए गये फंड्‌स ट्रांस्फर के अनुरोध को उसी दिन आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा तथा सुबह 10.00 बजे के बाद किए गये फंड्‌स ट्रांस्फर अनुरोध को आरबीआई को अगले दिन प्रस्तुत किया जाएगा.
  • छुटि्‌टयों के दिनों पर किए गये फंड ट्रांस्फर अनुरोध को अगले कार्य दिवस आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
  • अकाउन्ट को क्रेडिट होने में लगने वाला वास्तविक समय इस बात पर निर्भर करेगा आदाता के बैंक द्वारा भुगतान पर प्रक्रिया करने में कितना समय लिया गया है.
  • लाभार्थी के बैंक में धन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित किए गये समय के अंदर पहुंच जाएगा.

* नियम तथा शर्तें लागू

नोट : अपने मोबाइल नंबर से आप मोबाइल बैंकिंग के संबंधित स्क्रीन के ज़रिए मोबाइल रीचार्ज के लिए किसी लाभार्थी को भी रजिस्टर कर सकते हैं. इससे भविष्य के ट्रांजेक्शन्स के लिए आपके मोबाइल बैंकिंग पर रजिस्टर्ड लाभार्थी का वीज़ा कार्ड नंबर सेव रहेगा.


Know more about Barclays in India
Find a Barclays office in India

उपयोगी जानकारी