नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फ़ंड्स ट्रांस्फर (एनईएफटी ) एक ऐसी सुविधा है जिसके ज़रिए आप भारत भर में अपनी सुविधा के अनुसार बार्कलेज़ बैंक के बाहर किसी अन्य अकाउन्ट्स को फ़ंड्स ट्रांस्फर कर सकते हैं.
एनईएफटी अब बार्कलेज़ हॅलो मनी सेवाएं के ज़रिए उपलब्ध है.
एनईएफटी की विशेषताएं
- भारत में फंड्स को बार्कलेज़ अकाउन्ट से किसी अन्य बैंक अकाउन्ट को ट्रांस्फर करता है.डेबिट कार्ड
- फंड्स लाभार्थी के बैंक को आरबीआई पेमेन्ट इंटरफेस (पीआई) का इस्तेमाल करते हुए ट्रांस्फर होगा.
इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए अलग से किसी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है. हॅलो मनी पर रजिस्टर्ड ग्राहकों को ट्रांजेक्शन करने के लिए लाभार्थी के निम्नलिखित विवरण की आवश्यकता होगी :
- लाभार्थी का अकाउन्ट नंबर
- लाभार्थी के बैंक का आईएफएससी कोड
- ट्रांस्फर की जानेवाली रकम
- लाभार्थी का उपनाम
- भुगतान रोज़ाना दो बैच में सम्पन्न होंगे ( बैच 1 सुबह 11.30 बजे, बैच 2 दोपहर बाद 3.30 बजे)
फ़ायदे
- तेज़ - यह डिमाण्ड ड्रॉफ्ट्स/चेक्स/टेलीग्राफिक ट्रांस्फर्स भेजने से अधिक तेज़ और ज़्यादा सुविधाजनक है.
- आसान - डीडी, चेक और पे ऑर्ड्र की लंबी कतारों और इनमें लगने वाले समय को भूल जाइए. बैंक की ब्रांच तक जाने और कूरियर को खोजने की कोई ज़रूरत नहीं.
- पहुंच - भारत में भौगोलिक सीमाओं का कोई बंधन नहीं, जब तक कि यह आरबीआई के आरटीजीएस/एनईएफटी सिस्टम में प्रतिभागी बैंक है.
शुल्क
यह सेवा हॅलो मनी इस्तेमालकर्ताओं को मुफ्त पेश की जाती है.
ट्रांस्फर की सीमा
दैनिक ट्रांस्फर की सीमा रु.50,000/- है जो कि हॅलो मनी के अंतर्गत फंड्स ट्रांस्फर सीमा के समान है.
हॅलो मनी प्लेटफॉर्म पर एनईएफटी ट्रांजेक्शन्स को प्रभावी करने के लिए कदम
- कदम 1 - मेन मेनु पर जाने के लिए डायल करें *598*1#
- कदम 2 - चुनें विकल्प 2 फंड्स ट्रांस्फर और फिर विकल्प 4 चुनें जो कि एनईएफटी है.
- कदम 3 - ग्राहक द्वारा कॉल सेन्टर को कॉल करके या हॅलो मनी फ्रंट ऐंड पर लाभार्थी का अकाउन्ट, लाभार्थी बैंक आईएफएससी कोड, लाभार्थी कोड, लाभार्थी ग्राहक का नाम दर्ज करके लाभार्थी हेतु रजिस्टर कर सकते हैं.
- कदम 4 - चुनें विपल्प "Make Payment" और ट्रांस्फर की जाने वाली रकम दर्ज करें. हॅलो मनी के जरिए प्रति दिन ट्रांस्फर की जाने वाली कुल फंड्स की ट्रांस्फर सीमा रु. 50,000/- है.
- कदम 5 - ट्रांजेक्शन पिन दर्ज करें और ट्रांजेक्शन की पुष्टि करें.
ऑनलाइन बैंकिंग प्लेटफॉर्म पर एनईएफटी ट्रांजेक्शन्स शुरू करने के लिए कदम
- कदम 1 - www.barclays.in पर विजिट करें
- कदम 2 - बार्कलेज़ ऑनलाइन बैंकिंग पर लॉग ऑन करें
- कदम 3 - "Payments and Transfers" टैब चुनें
- कदम 4 - "External Transfers" चुन कर भुगतान पानेवाले के नाम के रूप में एनईएफटी चुनें
- कदम 5 - नीचे सी तरफ रेफरेन्स फील्ड के अंतर्गत, लाभार्थी अकाउन्ट, लाभार्थी बैंक आईएफएससी कोड, लाभार्थी ग्राहक का नाम तथा ट्रांस्फर की जानेवाली रकम दर्ज करें
- कदम 6 - भुगतान करने का विकल्प चुनें, ट्रांजेक्शन पासवर्ड दर्ज करें और ट्रांजेक्शन की पुष्टि करें
ध्यान दें
- दोपहर 3.00 बजे से पहले किए गये फंड ट्रांस्फर के अनुरोध को उसी दिन आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
- दोपहर 3.00 बजे के बाद किए गये फंड ट्रांस्फर के अनुरोध को अगले कार्य दिवस आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
- शनिवारों के दिन, सुबह 10.00 बजे से पहले किए गये फंड्स ट्रांस्फर के अनुरोध को उसी दिन आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा तथा सुबह 10.00 बजे के बाद किए गये फंड्स ट्रांस्फर अनुरोध को आरबीआई को अगले दिन प्रस्तुत किया जाएगा.
- छुटि्टयों के दिनों पर किए गये फंड ट्रांस्फर अनुरोध को अगले कार्य दिवस आरबीआई को प्रस्तुत किया जाएगा.
- अकाउन्ट को क्रेडिट होने में लगने वाला वास्तविक समय इस बात पर निर्भर करेगा आदाता के बैंक द्वारा भुगतान पर प्रक्रिया करने में कितना समय लिया गया है.
- लाभार्थी के बैंक में धन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित किए गये समय के अंदर पहुंच जाएगा.
* नियम तथा शर्तें लागू