ऑनलाइन बैंकिंग

मोबाइल बैंकिंग

ऑनलाइन मनी ट्रान्सफर

ई-स्टेटमेन्ट्‌स

ATM

रिवार्डस प्रोग्राम

ऑनलाइन भुगतान

ऑनलाइन शॉपिंग
वीज़ा मनी ट्रांस्फर
वीज़ा मनी ट्रांस्फर

वीज़ा मनी ट्रांस्फर (वीएमटी) एक सुविधा है जिसके ज़रिए आप फंड्‌स को भारत में जारी किसी वीज़ा कार्ड (डेबिट/क्रेडिट) को ट्रांस्फर कर सकते हैं. वीएमटी का इस्तेमाल करते हुए फंड्‌स ट्रांस्फर करने के लिए निम्नलिखित माध्यम उपलब्ध हैं:

  • एटीएम - अधिकतम दैनिक ट्रांस्फर सीमा रु. 49,999/- (केवल उनपचास हजार नौ सो निन्यान्वे रुपये) है.
  • हॅलो मनी (मोबाइल बैंकिंग) - अधिकतम दैनिक ट्रांस्फर सीमा रु. 50,000/- (केवल पांच हजार रुपये) है
  • ऑनलाइन (इंटरनेट बैंकिंग) - दैनिक ट्रांस्फर सीमा रु. 1,00,000/- (केवल उनपचास हजार नौ सो निन्यान्वे रुपये) है. इसमें ऑनलाइन बैंकिंग पर बिल भुगतान सीमा शामिल है.

1. एटीएम के ज़रिए वीज़ा मनी ट्रांस्फर :
फंड्‌स ट्रांस्फर करने के लिए, पैसा भेजनेवाले को बस हमारे एटीएम पर संबंधित स्क्रीन पा निम्नलिखित विवरण एंटर करने होंगे.

  • लाभार्थी का 16 अंक का वीज़ा कार्ड नंबर
  • क्रेडिट कार्ड
  • डेबिट कार्ड
  • भारतीय रुपयों में ट्रांस्फर की जानेवाली धनराशि

आप डेबिट कार्ड के 4 अंक के पिन के ज़रिए अकाउन्ट में डेबिट को अधिकृत कर सकते हैं

 

2. मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए वीज़ा मनी ट्रांस्फर :
मोबाइल बैंकिंग के ज़रिए वीएमटी सेवा इस्तेमाल करते हुए सेवा तक पहुंच और फंड्‌स को ट्रांस्फर करने का तरीका इस प्रकार है.

  • ग्राहक द्वारा मोबाइल बैंकिंग ग्राहक के रूप में रजिस्टर होने पर उसके मोबाइल हैंडसेट पर मेन मेनु प्रकट होगा जिसमें से उसे फंड्‌स ट्रांस्फर विकल्प चुनना होगा.
  • फिर ग्राहक को "वीज़ा मनी ट्रांस्फर" विकल्प चुनना होगा.
  • ट्रांजेक्शन को अधिकृत करने के लिए ग्राहक को पिन एंटर करना होगा जो कि एसएमएस के ज़रिए प्रदान किया जाएगा.
  • अगर ग्राहक ने मोबाइल बैंकिंग के लिए कोई अकाउन्ट रजिस्टर कराए हों, तो ट्रांजेक्शन के लिए ग्राहक को उपयुक्त अकाउन्ट चुनना होगा.
  • इसके बाद ग्राहक 16 अंकों का वीज़ा डेबिट/क्रेडिट कार्ड नंबर चुनेगा, जिस पर धन जमा (क्रेडिट) किया जाना है.
  • ट्रांस्फर की जाने वाली रकम को एंटर करना होगा तथा ग्राहक को एक बार फिर वही पिन एंटर करके वीएमटी ट्रांस्फर की पुष्टि करनी होगी.
  • फंड्‌स तुरन्त ही इस्तेमालकर्ता के अकाउन्ट से डेबिट हो जाएगा.

 

3. ऑनलाइन बैंकिंग के ज़रिए वीज़ा मनी ट्रांस्फर :
वीज़ा मनी ट्रांस्फर (वीएमटी) सेवाएं ऑनलाइन बैंकिंग पर पेमेन्ट एंड ट्रांस्फर्ड  सर्विसेज़ के अंतर्गत उपलब्ध हैं. वीज़ा मनी ट्रांस्फर  (वीएमटी) को बिल पेमेन्ट एंड वीज़ा मनी ट्रांस्फर विकल्प के अंतर्गत बिलर के रूप में जोडा गया है, वीएमटी ट्रांजेक्शन आरंभ करने के लिए ग्राहक को निम्नलिखित कदम उठाने होंगे.

कदम 1 - यूज़र आईडी, लॉगइन पासवर्ड तथा गुप्त उत्तर का इस्तेमाल करते हुए बार्कलेज़ ऑनलाइन बैंकिंग को लॉग ऑन करें

कदम 2 - पेमेन्ट एंड ट्रांस्फर विकल्प चुनें.

कदम 3 - पेमेन्ट एंड ट्रांस्फर विकल्प के अंतर्गत बिल पेमेन्ट एंड वीज़ा मनी ट्रांस्फर चुनें.

कदम 4 - वीएमटी सेवाएं चुनकर 16 अंकों का वीज़ा लाभार्थी कार्ड नंबर एंटर करें और फिर रकम एंटर करें. बिल भुगतान की कुल रकम इसकी सीमा रु.49,999 (केवल उनपचास हजार नौ सौ निन्यान्वे रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए.

कदम 5 - पासवर्ड एंटर करें तथा ट्रांजेक्शन की पुष्टि करें.

 

वीएमटी की विशेषताएं
बार्कलेज़ अकाउन्ट से भारत में किसी वीज़ा डेबिट कार्ड को फंड्‌स ट्रांस्फर करना.

भारत में किसी वीज़ा क्रेडिट कार्ड के क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करना

वीज़ा सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए फंड्‌स 2 कार्यदिवसों के अंदर लाभार्थी के वीज़ा कार्ड अकाउन्ट में ट्रांस्फर हो जाएगा.

इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए अलग से किसी रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं.

 

नोट : अपने मोबाइल नंबर से आप मोबाइल बैंकिंग के संबंधित स्क्रीन के ज़रिए वीज़ा मनी ट्रांस्फर के लिए किसी लाभार्थी को भी रजिस्टर कर सकते हैं. इससे भविष्य के ट्रांजेक्शन्स के लिए आपके मोबाइल बैंकिंग पर रजिस्टर्ड लाभार्थी का वीज़ा कार्ड नंबर सेव रहेगा.


Know more about Barclays in India
Find a Barclays office in India

उपयोगी जानकारी